फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेलो इंडिया के तहत होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 17 Jun 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेलो इंडिया फिट इंडिया मुहिम के तहत परिषदीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। शतरंज, कैरम, क्रिकेट समेत अन्य खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शासन से जुलाई में बजट मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स ग्रांट से प्रत्येक विद्यालय को पांच से दस हजार रुपये तक दिए जाते हैं। इसको और भी बेहतर करने की योजना पर शासन की ओर से अमल किया जा रहा है।
इसके तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एथलेटिक्स, शतरंज समेत अन्य खेलों में निपुण बनाया जाएगा। खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से समय सारिणी निर्धारित कर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकास खंड, जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें