मरियावां। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांव, गली, मोहल्लों को न केवल साफ सुथरा बनाया जाएगा बल्कि घर-घर जाकर बीमार व्यक्तियों का लेखा-जोखा तैयार करके उनको उपचार और दवाइयां वितरित कराई जाएंगी। संचारी रोग अभियान एक से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 10 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
सेमरियावां ब्लाॅक में ब्लाॅक टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी है। सीएचसी में आशाओं को प्रशिक्षित किया गया है। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। पंचायतीराज, शिक्षा व समस्त विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्षा के मौसम के आगमन से जल जनित व मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए घरों के आसपास वर्षा का पानी खुले में इकट्ठा न होने दें।