फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो तस्करों को 2 किलो 365 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को पचरा तिराहा-बंधा रामजानकी मार्ग के पास चेकिंग के दौरान आकाश यादव निवासी विसया हन्नू, थाना खलीलाबाद और प्रवेश चौधरी निवासी बेलीडीह, थाना महुली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में धनघटा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें