फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र में समितियों पर लगा ताला, यूरिया के लिए भटक रहे किसान

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेहदावल तहसील क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद के अभाव में ताला लटक रहा है। जिससे गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों को प्राइवेट दुकानों से यूरिया खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निजी दुकानों पर यूरिया सल्फर के साथ 380 रुपये प्रति बोरी बेचा जा रहा है। जबकि, साधन सहकारी समिति पर यूरिया 266.50 रुपये है और 270 रुपये में वितरण होता है। ऐसे में प्राइवेट लाइसेंसी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
किसान मुग्गन यादव, श्याम करन, दीपचंद, छोटे लाल, समुझ यादव आदि लोगों ने बताया कि साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला, साधन सहकारी समिति भिटिया कला, कम्हरिया,ढोढ, सांडेकला समेत क्षेत्र के अन्य समितियों पर यूरिया खाद नहीं है समिति पर ताला लटक रहा है। प्राइवेट खाद बाजार में सल्फर के साथ जबरन यूरिया की बिक्री कर रहे हैं किसानों से 380 रुपये खुलेआम वसूल रहे हैं। खाद की किल्लत गेहूं की फसल को प्रभावित कर रहा है। समय से यूरिया खाद न मिलने से फसल बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें