फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन का ताला तोड़ा, कंप्यूटर और बैट्री चुराई

Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजेडीहा क्षेत्र के सौरहां गांव का मामला
विज्ञापन

बेलहर। राजेडीहा क्षेत्र के सौरहां गांव के पंचायत भवन का ताला चोरों ने तोड़ दिया। वहां से कंप्यूटर और बैट्री के साथ हजारों के सामान चुरा ले गए। इस मामले में पंचायत सहायक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए तहरीर में पंचायत सहायक काजल चौधरी ने बताया कि बुधवार को वह पंचायत भवन का कमरा बंद करके घर चली गई। बृहस्पतिवार को जब पहुंची तो कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर कमरे में रखा माॅनीटर, यूपीएस, और बैट्री गायब थी। इसी कंप्यूटर से ग्राम पंचायत के सभी कार्य चल रहे थे। इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान और उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर बेलहर के बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, सचिव श्रवण कुमार यादव व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद दीवान को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें