फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीओ ने जांची मेंहदावल थाने की व्यवस्था, दिए निर्देश

Sat, 08 Nov 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीओ सर्वदवन सिंह ने शुक्रवार को थाना मेंहदावल का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, साफ सफाई व्यवस्था, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि का गहनता से जांच किया। कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि को बारीकी से चेक किया और अद्यतन रखने के लिए कहा। शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से लावारिस एवं जब्त वाहनों के विधिक निस्तारण कराने के आदेश दिए।
महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के लिए कहा। साथ ही पुलिस कर्मियों की समस्या सुनकर उसे निस्तारित करने के लिए एसओ को आदेश दिया। इस दौरान एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें