फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य विभाग की खराब प्रगति पर सीएमओ ने लगाई फटकार

Sat, 04 Jan 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य याेजनाओं में जिला प्रदेश में 60वें स्थान पर पहुंच गया है। नवंबर माह की रैंकिंग खराब होने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी अधीक्षकों और अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई और योजना में सुधार लाने के निर्देश दिए। अगली रैंकिंग खराब होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बता दें कि हर माह प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। नवंबर माह की रैंकिंग में जिला 60वें पायदान पर पहुंच गया है, जबकि उससे पहले जिला 20वें रैंक पर था। रैंक खराब होने पर सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शनिवार को जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों, बीपीएम, बीसीपीएम समेत अन्य अधिकारियों की बैठक कार्यालय के सभागार में ली। सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की एवं उनके प्रगति सूचकांक पर समीक्षा की। जिसमें हेल्थ डैशबोर्ड एवं आरसीएच पोर्टल तथा मंत्र पोर्टल एवं विभिन्न अन्य पोर्टल की जानकारी ली। डाटा फीडिंग में बरती गई लापरवाही पर नाराजगी जताई।
उन्होंने एक सप्ताह के अंदर विभिन्न सूचकांक में प्रगति सुनिश्चित करते हुए पोर्टल पर अपडेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा 11 जनवरी को की जाएगी। अगर इसमें कही भी कोई शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर योजनाओं को अपडेट कर लिया जाए। अगली रैंकिंग में सुधार आना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आरपी मौर्य, डीसीपीएम संजीव सिंह, अधीक्षक वरूणेश दुबे, डॉ. आरडी गौरव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, आनंद मौर्य, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें