फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय से नहीं पहुंचा लिपिक, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 25 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। शनिवार को बेलहर ब्लाॅक सभागार में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से निशुल्क सहायक उपकरण के लिए चिह्नांकन शिविर आयोजन किया गया। इसमें 120 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 35 दिव्यांजनों काे सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिव्यांगों ने लिपिक के समय से न पहुंचने पर चिह्नित से वंचित होने का आरोप लगाया। इस संबंध में अपर सीएमओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाबू के न पहुंचे पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि बेलहर ब्लाॅक में 35 दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है। एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने बताया कि 26 मई को मेंहदावल विकास खंड के सभागार में शिविर लगाया जाएगा। विभाग की ओर से दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास अधिकारी अर्चित प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवओंभू, ईएनटी डाॅ. मनोज सिंह, फिजिशियन हेमंत नायक, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शिवानंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें