फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में आएं नजर

विज्ञापन
शहर के तितौवा मोहल्ले में चोरी के बाद पुलिस ने जांच किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में आएं नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में स्वास्थ्यकर्मी के खाली घर में चैनल का ताला तोड़ कर बुधवार की रात चोर घुस गए। लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। जबकि उसी मोहल्ले में पुलिस चौकी भी स्थापित है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार निवासी दिनेश मिश्र सीएचसी खलीलाबाद में प्रतिरक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके बेटे मनोज मिश्र उप नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास में फार्मासिस्ट हैं। दिनेश ने खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में घर बनवाया है। इन्हें सरकारी आवास भी मिला है। सरकारी आवास में भोजन करने के बाद रात में दिनेश अपनी पत्नी के साथ तितौवा मोहल्ले में सोने जाते थे। लेकिन इधर ठंड अधिक पड़ने की वजह से दो दिन सभी लोग स्वास्थ्य कर्मी बेटे व बहू के साथ ही सरकारी आवास में रात्रि विश्राम करने लगे। बुधवार की रात मकान को खाली पाकर चोर चैनल का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी को तोड़ कर उसमें रखे जेवरात उठा ले गए। बेटे मनोज मिश्र बृहस्पतिवार की सुबह तितौवा के मकान पर गए तो चैनल का ताला टूटा देख कर अवाक रह गए। अंदर जाने पर सामान तितर- बितर मिला तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर दिखाई दिए। रात करीब साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को चिह्नित करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें