फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले मेें 86 परीक्षा केंद्र बने, 30 जनवरी तक मांगी गई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : जिले मेें 86 परीक्षा केंद्र बने, 30 जनवरी तक मांगी गई आपत्ति
विज्ञापन

- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 55,306 परीक्षार्थी हैं नामांकित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दिया है। जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 86 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। जिसमें छह राजकीय विद्यालय, 29 सहायता प्राप्त विद्यालय और 51 वित्त विहीनविद्यालय शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 55,306 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 86 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई है। इन परीक्षा केंद्रों पर 30 जनवरी की शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक परीक्षा केंद्रों पर अपनी आपत्ति जता सकते है। आपत्तियां आने के बाद उसका निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें