फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर समाधि के मुख्य पुजारी को पीटा, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 05:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी,संतकबीरनगर।

सार

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि कबीर चौरा के मुख्य पुजारी शांति दास ने तहरीर दी है। इसके आधार पर अनिल दास, सुधीर यादव, सुरेंद्र यादव समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर की समाधि व मजार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगहर स्थित संत कबीर समाधि के मुख्य पुजारी की कुछ लोगाें ने बृहस्पतिवार की शाम पिटाई कर दी। इसके साथ ही पिस्टल से हमला करने का आरोप पुजारी ने लगाया। पुजारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व सात अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


संतकबीर चौरा मठ के शांति दास चेला महंत विचार दास का आरोप है कि वह सदगुरु कबीर समाधि के मुख्य पुजारी हैं। वह अनुसूचित जाति के हैं। 28 दिसंबर को पूजा स्थल पर पूजा और साफ-सफाई कर रहे थे।

इसी बीच अनिल दास चेला स्व. गंगाशरण दास निवासी मदरवा, थाना लंका, जनपद वाराणसी अपने साथी सुधीर यादव और सुरेंद्र यादव पुत्र स्व. शामराज यादव निवासी मइला, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर सात अज्ञात लोगों को साथ लेकर लाठी, डंडा, पिस्टल आदि से लैस होकर मठ परिसर में घुस आए।
विज्ञापन


तमाम श्रद्धालुओं के सामने अपशब्द बोलकर लात-मुक्के से पीटकर घायल कर दिया। इसके साथ ही पिस्टल की बट से मारा। इससे वह घायल हो गए। चिल्लाने पर मठ के रोहित दास, श्यामधनी दास आदि अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। इसके साथ ही अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि मठ के अंदर अंदरूनी कलह में यह विवाद हुआ है।

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि कबीर चौरा के मुख्य पुजारी शांति दास ने तहरीर दी है। इसके आधार पर अनिल दास, सुधीर यादव, सुरेंद्र यादव समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है। घायल पुजारी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण और दवा उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें