फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार जगहों पर चिपकाया डाका डालने का पोस्टर

Thu, 28 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना गांव में डाका डालने का चार जगहों पर चिपकाया पोस्टर।संवाद
विज्ञापन
- बीच गांव में चार घरों की दीवारों पर लूट की धमकी भरा पोस्टर चस्पा
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर, दहशत में ग्रामीण
फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना गांव में बुधवार की रात किसी ने गांव में लूटपाट डकैती का एलान कर धमकी भरा पोस्टर चार जगहों पर चस्पा कर दिया है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि कब तक जागोगे, कुछ चुनिंदा घरों में डकैती डालने की धमकी दी है। पोस्टर की बात सामने आने पर पुलिस सतर्क हो गई है। पोस्टर लगाने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। पोस्टर की बात पढ़कर गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। गांव में दहशत का माहौल है।
चिउटना, दानोकुईया और कानपारा गांव में बुधवार की रात करीब दस बजे गांव वालों को चार जगहों पर पोस्टर चस्पा दिखाई दिया। पोस्टर पर लिखी इबारत पढ़कर गांव वाले सहम गए। चिउटना गांव में डकैती भरा पोस्टर चस्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इलाके के लोग भी सहम गए हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्माइल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रात में एसओ पंकज कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौके पर पहुंच कर तहकीकात जुट गए। मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जाए। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उनकी सुरक्षा, बचाव के बारे में आश्वासन दिया है। पुलिस ने पोस्टर निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

ये इबारत लिखी है पोस्टर में
चेतावनी

चिउटना गांव में आने वाले दस दिनों के अंदर हम सब अपनी गैंग के द्वारा भयानक डाका डालेंगे। तुम सब लोग कितना जागोगे रात में, यह सभी गांवों के लिए चेतावनी है। आने वाले दस दिनों के अंदर चिउटना गांव के कुछ चुनिंदा घरों में हमारी टीम द्वारा भयानक लूटपाट किया जाएगा। तुम सब के अंदर जितनी ताकत है लगा लो, लेकिन हम तुम्हारे गांव को लूट कर ही रहेंगे।
विज्ञापन


नोट- डाका कुछ चुनिंदा घरों में ही डाला जाएगा

कोट

मौके पर गांव वालों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा, बचाव के लिए आश्वस्त करा दिया गया है। मौके पर शांति, कानून व्यवस्था कायम है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
-पंकज पांडेय, एसओ दुधारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें