फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने छापामारा

विज्ञापन
विज्ञापन
22 दुकानों की जांच हुई, 14 नमूने लिए
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों में कृषि विभाग और एसडीएम की संयुक्त टीम ने कीटनाशक की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान कुल 22 दुकानों की जांच करते हुए 14 दुकानों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि एसडीएम मेंहदावल के साथ कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को मेंहदावल क्षेत्र में विभिन्न कीटनाशक दुकानों में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए कीटनाशक, फंफूदनाशक एवं खरपतवार नाशक के कुल सात नमूने लिए। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान न्यू भारत बीज भंडार मेंहदावल एवं न्यू किसान बीज भंडार मेंहदावल का कीटनाशी का लाइसेंस निलंबित कर बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। इसी प्रकार खलीलाबाद में चार नमूने एवं भूमि संरक्षण अधिकारी तथा एसडीएम धनघटा द्वारा धनघटा क्षेत्र में आठ दुकानों का निरीक्षण करते हुए तीन नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों में छापामार की कार्रवाई की गई। इसमे कुल 22 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकान में छापा डालते हुए कुल कृषि रक्षा रसायनों के 14 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें