फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नी ग्राम पंचायत में अनियमितता के आरोपों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नी ग्राम पंचायत में अनियमितता के आरोपों की होगी जांच
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत बन्नी में कराए गए विकास कार्यो में बरती गई अनियमितता की शिकायत की जांच होगी। डीएम ने जांच के लिए डीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर आरोपों की जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करें। जांच में अनियमितता उजागर होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत बन्नी के रहने वाले मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद हद्दीस व अदील अहमद पुत्र सब्बर हुसैन ने डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में डीडीओ रवींद्रनाथ सिंह, एक्सईएन नलकूप खंड लालचंद्र और सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड दो सतीश चंद्र को शामिल किया है। टीम को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट दें। यदि जांच में गड़बड़ी मिली तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें