फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा परिणाम : जिले में सभी 2260 परीक्षार्थी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा परिणाम : जिले में सभी 2260 परीक्षार्थी सफल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीबीएसई की 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए जिले में नामांकित सभी 2260 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम जाने के लिए परीक्षार्थी सुबह से उत्सुक दिखे। अपने अपने विद्यालय के शिक्षकों से संपर्क कर परिणाम जानते रहे। मनोनुकूल परिणाम आने पर छात्र खुशी से झूम उठे।
सुबह 10 बजे के करीब 12वीं के नतीजे घोषित हुए। इसमें सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बबिता बारी 94 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहीं। इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय की अंशिका त्रिपाठी 93 प्रतिशत लाकर दूसरे तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की ही दिव्यांशी पांडेय 92.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शाम चार बजे के करीब 10 के परिणाम घोषित हुए। इसमें प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के सौरभ निषाद ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने। वहीं, इसी विद्यालय की छात्रा दीक्षा चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आदर्श यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाया। परीक्षार्थी परिणाम जानने को लेकर सुबह से उत्सुक रहे। विद्यालय से परिणाम जानने के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। विद्यालय में भी सुबह से ही शिक्षक कंप्यूटर पर परिणाम निकालने में लगे रहे।
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं में 406 और 12वीं में 237 परीक्षार्थी नामांकित थे। सभी सफल हुए हैं। इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स स्कूल में 10वीं में 470 और 12वीं में 277 परीक्षार्थी नामांकित थे। सभी ने सफलता हासिल की है। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में 10वीं में 135 नामांकित थे, सभी सफल हुए हैं। 12वीं में नामांकित सभी 53 विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह एसआर एकेडमी नाथनगर में 10वीं के 157 तथा 12वीं में नामांकित 161 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं में 78 विद्यार्थी नामांकित थे, सभी पास हुए हैं। 12वीं में 39 नामांकित थे और सभी सफल हुए हैं। इसके साथ ही जीआर एकेडमी में 10वीं में 157 और 12वीं में 90 नामांकित थे, सभी सफल हुए हैं। जिले में कुल 2260 परीक्षार्थी नामांकित थे और सभी सफल रहे। जिले में परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत सफल रहा। सफल छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों व प्रबंध तंत्र ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें