फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं : 94 प्रतिशत अंक पाकर बबिता बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं : 94 प्रतिशत अंक पाकर बबिता बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बबिता बारी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की अंशिका त्रिपाठी 93 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और इसी विद्यालय की दिव्याशी पांडेय 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय परिवार ने परीक्षार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी है।
सीबीएसई 12वीं में सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के विद्यार्थियाें का दबदबा रहा। विद्यालय की छात्रा व नाथनगर के सड़हरा के रहने वाले मेकेनिकल इंजीनियर बालेंद्र बारी की पुत्री बबिता बारी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, डॉ चिंतामणि उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय की अंशिका त्रिपाठी ने 93 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की दिव्यांशी पांडेय ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ब्लूमिंड बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विपिन चौहान और सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निखिल मौर्य 92.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के चेतन चौरसिया 92 प्रतिशत, एसआर इंटरनेशनल स्कूल नाथनगर के नीतीश विश्वकर्मा 91.4 प्रतिशत, ब्लूमिंड बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सर्वेश्वर त्रिपाठी 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। ब्लूमिंड बड्स विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, राजेश पांडेय आदि ने परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से एसआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने परीक्षार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें