फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावधान! गर्मी में डिहाइड्रेशन हो सकता है जानलेवा, रहें सतर्क

Fri, 25 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डॉ. एके सिन्हा, भूतपूर्व जिला सर्विलांस अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के पूर्व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। खासकर मौसम में उमस काफी बढ़ गई है। इस कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मामले भी बढ़ने लगे हैं। डिहाइड्रेशन होने पर लापरवाह रहना जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन

डॉ सिन्हा ने बताया कि गर्मी और उमस के मौसम में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए सुबह से ही सुनिश्चित कर लें की गर्मी और उमस से बचने के लिए अपने शरीर में पानी की पूर्ति कैसे की जाए। मसलन पानी की शरीर में पूर्ति के लिए पानी पीने के अलावा नींबू पानी, लस्सी, छाछ, शरबत, फलों का रस, गन्ने का रस आदि का सेवन करते रहें। यह सभी शरीर को हाइड्रेट रखने में सहयोग करते हैं। यही नहीं बाहर निकलने से पहले खाना खाकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें