फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 16 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित 16 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

तीसरे दिन एचआरपीजी कॉलेज में दो पालियों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों को तीसरे दिन बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 16 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का सीडीओ को निर्देेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे दिन बुधवार को चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण हुआ। दो पॉलियों में प्रशिक्षण हुआ। दोनों पॉलियों में 1400 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट कनेक्शन, सीलिंग की प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदान सामग्री का मिलान, लिफाफा बंद आदि की जानकारी दी गई। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण से 16 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में अनवार अहमद, हरिद्वार, मनोज कुमार शुक्ल, देवेशचंद, अनिल, अरविंद कुमार मौर्या, जनार्दन, खदेरू, मदन गोपाल मिश्र, भगवान सहाय, राजनारायण, अनवारूल अहमद, मोहम्मद अफजल, विशाल कुमार वर्मा, अभिषेक उपाध्याय शामिल रहे। डीएम दिव्या मित्तल अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें