फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान

विज्ञापन
धनघटा विधानसभा से सुभासपा के प्रत्याशी बनाये गए अलगू प्रसाद चौहान।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुभासपा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान
विज्ञापन

धनघटा। समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन ने सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र धनघटा से पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। अलगू प्रसाद चौहान सुभासपा के चुनाव निशान पर मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

56 वर्षीय अलगू प्रसाद चौहान की शिक्षा इंटरमीडिएट तक है। वर्ष 1995 में नाथनगर ब्लॉक से प्रमुख चुने गए थे। वर्ष 2005 में सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र धनघटा से वह उपचुनाव में पहली बार सपा से विधायक चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर वह समाजवादी पार्टी से विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अलगू प्रसाद चौहान चुनाव लड़े और हार गए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र राजभर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र धनघटा से सुभासपा ने पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अलगू प्रसाद चौहान के गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा और सुभासपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें