फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की पिटाई कर लूटपाट करने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई कर लूटपाट करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
संतकबीरनगर। घर में घुस कर छात्रा की पिटाई कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज कर लिया। छात्रा को जिला अस्पताल से परिजन गोरखपुर ले गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
शहर के पश्चिमी बंजरिया, टीचर्स कॉलोनी निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को घर पर बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली 18 वर्षीय बेटी जाह्नवी सिंह अकेले थीं। दिन में 10 से 12 बजे के बीच में अज्ञात बदमाश उसके घर में घुस गए। बदमाशों ने बेटी के ऊपर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर बेहोश कर दिया। बदमाश घर में रखा दस हजार रुपये नकदी, अंगूठी, गले की चेन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन

अचेतावस्था मेें बेटी को जिला अस्पताल ले गए। शीशे से भी बेटी के हाथ को जख्मी कर दिया है। जिला अस्पताल के बाद बेटी को गोरखपुर ले जाया गया। अभी वह सहमी हुई है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसपी सोनम कुमार ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया है। छात्रा अभी घटना के बारे में ठीक से बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें