धनघटा। महुली क्षेत्र के नीबा होरिल गांव में दो दिन पूर्व पुराने मुकदमे में सुलह से इन्कार करने पर कुछ लोग भड़क गए। घर पर आकर शख्स की पिटाई कर दी। दरवाजे पर खड़ी बाइक और बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के नीबा होरिल निवासी रवि प्रताप ने बताया कि वह गांव से बाहर घर बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। गांव के चंद्रपाल आदि से पुरानी रंजिश है। मुकदमा चल रहा है। इसको लेकर अक्सर विपक्षी सुलह का दबाव बनाते रहते हैं। सात नवंबर को चंद्रपाल कुदाल लेकर अपने अन्य लोगों के साथ पहुंचा। समझौता करने की बात कहने लगा। जब उसने इन्कार किया तो वे लोग भड़क गए। उसकी पिटाई करने लगे। गाली देते हुए जानमाल धमकी दी। दरवाजे पर खड़ी बाइक और बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंद्रपाल, इंद्रावती, अनिता देवी व रामरिस पर गाली, धमकी, मारने पीटने और वाहन क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया गया है।