संतकबीरनगर जिले में विजिलेंस टीम और उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता की संयुक्त टीम ने सोमवार को विद्युत चोरी रोकने के लिए छापा मारा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई के प्लांट की जांच की। वहां पर विद्युत कनेक्शन संबंधित अभिलेख नहीं मिले। इस पर जेई ने विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से नगर पंचायत में खलबली मच गई है।
शासन की मंशा के अनुरूप बिजली निगम काफी सतर्क हो गया है। विजिलेंस टीम के साथ अवर अभियंता अश्वनी पांडेय व अन्य कर्मचारी नगर पंचायत हरिहरपुर पहुंचे। कई घरों के विद्युत उपयोग की जांच की। अधिकतर बगैर कनेक्शन के ही विद्युत उपयोग करते हुए मिले।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 21 दिसंबर को आएंगे संतकबीरनगर, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के चेयर मैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही और उनके भाई अरविंद प्रताप शाही पुत्रगण प्रहलाद शाही बगैर कनेक्शन के ही बिजली प्रयोग करते हुए जांच मिले। जेई अश्वनी पांडेय ने बताया कि चेयरमैन व उनके भाई पर विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया गया है।