- दस दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में बाइक चालक की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के लुतुही गांव के पास दस दिन पूर्व दो बाइको की सीधी भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई थी। वही तीन अन्य घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मार्ग दुर्घटना व लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस तहरीर में बेलराई निवासी कपिल देव चौहान ने बताया कि 29 अप्रैल को बेटा मनीष साथी शेर सिंह उर्फ देव सिंह के साथ बाइक से देइसाड़ से घर लौट रहा था। जैसे ही महुली-बस्ती मार्ग पर लुतुही गांव के समीप पहुंचा। इसी दौरान दूसरी बाइक से सवार रामानंद ने लापरवाहीपूर्वक उसके बेटे की बाइक पर ठोकर मार दिया। टक्कर लगने से मनीष और शेर सिंह घायल हो गए। जबकि ठोकर मारने के बाद दूसरे बाइक सवार दंपती रामानन्द और उनकी धर्मपत्नी संतोषी घायल हो गए। कपिल देव के अनुसार मौके पर ही पुत्र मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक रामानंद पुत्र राम ललित निवासी थालापार जनपद बस्ती के खिलाफ गैरइरादत हत्या का केस दर्ज किया है।