फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी के आरोप में केस
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। मंगलवार की रात क्षेत्र की महिला से गांव के ही युवक ने घर में घुस कर छेड़खानी की। महिला के विरोध पर आरोपित युवक ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज किया।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में है। उसके ससुर आंख का ऑपरेशन कराने के लिए सिद्धार्थनगर गए थे। आरोप है कि मंगलवार की रात में वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। रात में गांव का एक युवक घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक ने उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया और करते जानमाल की धमकी भी दी। महिला ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी तो युवक मौके से फरार हो गया। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक पर छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें