फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में पांच माह बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। ढोढया (कानापार) निवासी एक व्यक्ति ने पांच माह पूर्व पिछले साल नवंबर माह में बखिरा झील में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव के आधा दर्जन लोगों पर अपने पौत्र को गाली देने व मारने पीटने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित अगर्दी यादव निवासी ढोढया (कानापार) ने बताया कि 11 नवंबर 2024 की रात 10 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ढोढया नहर पर गांव के ही रुद्रेश अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर उसके पौत्रों अमरेश, आकाश व विनीत को गाली देने लगा। मना करने पर रुद्रेश नाराज होकर मारने के लिए ललकारने लगा। इसी बीच उक्त आरोपी हाथ में डंडा लेकर उसके पौत्रों को पीटने लगे। अमरेश को काफी चोट लगी।
विज्ञापन

आरोपी रितेश ने अमरेश की जेब से पांच सौ रुपये भी निकाल लिया। एसपी से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ढोढया गांव निवासी रुद्रेश, रितेश, मुकेश यादव, हरिकेश यादव, सुनील व सुखारी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें