फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री आवास के लिए एक सप्ताह में 6068 घरों का सर्वे

Mon, 03 Mar 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक में पीएम आवास योजना का सर्वे कार्य ने तेजी पकड़ ली है। एक सप्ताह पहले 2215 घरों का सर्वे करने वाला विकास खंड हैंसर बाजार एक सप्ताह में 6068 पर पहुंच गया। डुहिया खुर्द गांव ऐसा है जहां 325 में 318 लोगों को सर्वे में पात्र पाया गया। 72 ग्राम पंचायतों में सर्वे पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि अब तक जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला और वह लोग आवास के लिए पात्र हैं ऐसे लोगों को आवास आवंटित करने के पहले सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
जिससे वास्तविक लाभार्थियों के संबंध में पूर्ण जानकारी हो जाएगी। सर्वे कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य विभागों के लोग भी लगाए गए हैं। शुरुआती दौर में सर्वे का कार्य सुस्त रहा। इधर मार्च करीब आते ही तेजी पकड़ लिया।
विज्ञापन

उदाहरण के लिए डुहिया खुर्द गांव में 325 परिवार निवास करता है। जिसमें से 318 लोग आवास के लिए पात्र मिले हैं। इस गांव के केवल सात लोग आवास के लिए अपात्र हैं। इसी तरह कई ग्राम पंचायतों में सर्वेयर नियम को दरकिनार कर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। जिससे सर्वे के मामले में विकास खंड हैंसर बाजार जिले में चर्चा के बीच आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें