बखिरा। क्ष्रेत्र के रमवापुर में ढाई माह पूर्व दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित महिला ने न्यायालय से गुहार लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बखिरा थानाक्षेत्र की बिंजना देवी पत्नी बालक दास निवासी रमवापुर ने बताया के गाांव के संदीप और रामधनी मनबढ़ किस्म के हैं, अन्य चार लोगों को लेकर वह 12 मई की शाम को सात बजे साथ लेकर लाठी-डंडे के साथ उसके दरवाजे पर आकर उसे मारने-पीटने लगे। बचाव करने आए बेटा बालकदास व ब्रेन हेमरेज से पीड़ित पति को भी पीटने लगे।
सीमा और संदीप ने चोरी की नीयत से उसका मंगलसूत्र छीनकर गाली देते हुए भाग गए। पुलिस ने रमवापुर निवासी संदीप, पूर्णमासी, सीमा व फूलनदेवी, अकोलहना थाना बेलहर निवासी दीपक व बेलाकला थाना मेहदावल निवासी रामधनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद