फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 125 बच्चों के आंखों की हुई जांच

Thu, 31 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बधौली के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हरदी पर लगे नेत्र ​शिविर में मौजूद बच्चे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को बधौली के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हरदी में 125 बच्चों के आंखों की जांच की गई। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. रजनीश बैद्यनाथ ने बताया कि इस परीक्षण के उपरांत जो सूची आरबीएसके टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी उन बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर पूरा परीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें चश्मा एवं सर्जरी के लिए चिह्नित किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर कमलेश, डॉक्टर सलोनी सिंह, आशीष विश्वकर्मा, प्रधान मोहम्मद जबर, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, स्पेशल एजुकेटर तृप्ता सिंह, रंजन चौधरी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
आठ बच्चों का बना आधार कार्ड

संतकबीरनगर। परिषदीय बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत आधार अनिवार्य होने के बाद बीआरसी खलीलाबाद पर बुधवार को परिषदीय बच्चों के आधार कार्ड को लेकर शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल आठ बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया। आधार कार्ड के नोडल रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि सभी बीआरसी पर आधार कार्ड बनाया जा रहा है। अभिभावक बच्चों का आधार कार्ड जरूर बनवा लें। इसी आधार कार्ड से ही योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलता है। बीआरसी खलीलाबाद में आठ आधार कार्ड बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें