फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दलित की पिटाई के आरोप में पूर्व प्रधान समेत चार पर केस

Sat, 01 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थानाक्षेत्र के जसवल गांव में सोशल ऑडिट को लेकर व्यक्ति की पिटाई के आरोप में पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बखिरा थाना क्षेत्र के जसवल निवासी श्रद्धानंद कन्नौजिया ने पुलिस को अपनी तहरीर में बताया है कि 30 अक्तूबर को जसवल गांव में सोशल ऑडिट की खुली बैठक में वह भी गया था। टीम ने पूछा कि यह बैठक किसलिए बुलाई गई है तो उसने बैठक के बारे में जानकारी न होने की बात कही। इससे नाराज होकर गांव के श्रीकांत राय, लक्ष्मीकांत, अनूप व चद्रभूषण राय ने 31 अक्तूबर को सुबह 10 बज उसे जातिसूचक गाली देते हुए लात-घूंसा और लाठी-डंडा से पीटा।
विज्ञापन

बचाव के लिए आए चचेरे भाई सच्चिदानंद और भतीजा सुशांत को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। श्रद्धानंद का कहना है कि अनूप राय पूर्व प्रधान है तथा वर्तमान समय में ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें