कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे में एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
कोतवाल ने बताया कि ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला तकिया बाजार निवासिनी गुंजा देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि परिवार के देवर व जेठ छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं।
घर से भगाने के साथ ही बच्चों को मारते-पीटते हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में देवर अभिमन्यु, नंनलाल व जेठ प्रदीप पुत्र रामेश्वर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।