फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत चोरी में तीन पर केस
विज्ञापन

विजिलेंस टीम व निगम कर्मियों का संयुक्त अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बकाया वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के अधिकारियों व विजिलेंस टीम ने गोलाबाजार में अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोग विद्युत चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोला बाजार में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने एक-एक घर व दुकान जाकर जांच किया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए हैं। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जो भी विद्युत चोरी करने हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि बकाया बिल का भुगतान जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें