मगहर के समीप नेशनल हाइवे पर पलटा ट्रक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, एक लेन दस घंटे तक रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मंझरिया गांव के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। करीब दस घंटे तक बस्ती से गोरखपुर जाने वाला लेन जाम रहा। बाद में एनएचएआई और मगहर चौकी के पुलिस कर्मियों ने रास्ता साफ कराया।
ट्रक चालक मोती लाल निवासी सेवड़ा दशरथ थाना नगला जनपद संभल ने बताया कि सात अप्रैल को दिल्ली से सामान लादकर सिलांग जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंझरिया के पास ट्रक का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे वह नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग से घटना में वह और उसके गांव का निवासी खलासी राजेंद्र सुरक्षित बच गए। वहीं, दूसरी तरफ रात 12 बजे से शनिवार सुबह दस बजे तक रैना पेपर मिल से मगहर पुलिस चौकी तक बस्ती से गोरखपुर जाने वाला लेन जाम रहा। शनिवार की सुबह दस बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से ट्रक और फैले सामान को हटाया गया। उसके बाद आवागमन शुरू हुआ। इस सबंध में चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद