फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

- कोतवाली और बखिरा पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोतवाली और बखिरा पुलिस ने सदर विधायक दिग्विजय नारायन उर्फ जय चौबे के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हेड कांस्टेबल हरेराम यादव अपने सहयोगी कांस्टेबल महेश गुप्ता, सौरभ उपाध्याय के साथ तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान धनघटा की तरफ से खलीलाबाद की ओर जा रहे दो चार पहिया वाहनों पर राजनीतिक पार्टी का झंडा दिखाई दिया। जिसे चौकी से कुछ दूर पहले बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। दोनों वाहनों पर समाजवादी पार्टी का चुुनाव चिह्न साइकिल बना हुआ झंडा लगा था। एक वाहन में सदर विधायक दिग्विजय नारायन उर्फ जय चौबे बैठे हुए थे। दूसरी वाहन भी उन्हीं के साथ थी। हेड कांस्टेबल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर सदर विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। इसी तरह बखिरा एसओ अनिल कुमार ने बताया कि एक चैनल के वीडियो क्लिप में सदर विधायक दिग्विजय नारायन उर्फ जय चौबे बखिरा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लगाकर और भीड़ जुटाकर प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में सदर विधायक दिग्विजय नारायन उर्फ जय चौबे के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें