- वायरल वीडियो देखने पर युवक ने शादी ने किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की युवती का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर युवती की शादी टूट गई। इस सदमे से युवती जान देने की धमकी दे रही है। युवती के बाबा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
युवती के बाबा ने बताया कि उसकी नतिनी की शादी तय थी। वरक्षा व तिलक का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच उसके गांव के एक मनबढ़ युवक नहाते हुए नतिनी की वीडियो बना लिया। आरोपी युवक ने उसकी नतिनी को ब्लैक मेल करने के लिए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अपने मकसद में कामयाब नही होने पर आरोपी युवक 13 अगस्त की रात में उसके नतिनी के कमरे में घुसकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर घर के लोग जग गए, लेकिन आरोपी चाकू का भय दिखाकर भाग गया। इसके बाद उसने जहां पर शादी तय हुई थी उस युवक के इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल दिया। वीडियो देखने पर युवक ने फोन करके शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से सदमे आई उसकी नतिनी जान देने की धमकी देती रहती है। इससे परिवार के लोग भयभीत है।
पुलिस ने आरोपी युवक कब खिलाफ छेड़खानी, अश्लील वीडियो बनाने, शादी तोड़ने व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है।