फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना महुली पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त विवेक पुत्र अनरजीत उर्फ इन्द्रजीत चौहान निवासी अतरौलिया उर्फ मठिया को अतरौलिया उर्फ मठिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने थाना महुली में अभियुक्त के द्वारा पुत्री से दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें