संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के परसिया में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रामबचन ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बुधवार की देर शाम गांव के ही विकास चौधरी, शांतनु चौधरी, शेषवान चौधरी समेत अन्य छह से अधिक लोगों के साथ घर पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। जिसमें मनीष प्रताप सिंह, नवीन, मुनीष पर जानलेवा हमला कर दिए। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी। सीएचसी सांथा पहुंचाया गया जहां से हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमलावरों ने गले से सोने की चैन छीन ली। इसके अलावा बाहर खड़ी गाड़ी तोड़ दिए। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला, छिनैती समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।