फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: गांव में डकैती का पोस्टर चिपकाने पर चार पर केस, ऐसे खुला धमकी का मामला

Sat, 13 Jan 2024 05:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिठिया गांव के चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पिठिया गांव के सोनू उर्फ शमीर, विपिन कुमार गौंड एवं रवी कुमार गौंड के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में डकैती का पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया। दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव की दीवालों पर पोस्टर लगा हुआ था। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया। साथ ही तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय प्रस्तुतकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव निवासी भगवानदास ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव के चौकीदार हैं। ग्राम सभा में कई जगहों पर पोस्टर लगा हुआ था जिसमें कुछ दिनों के अंदर डाका डालने के लिए लिखा गया था। इसकी वजह से गांव के अंदर लोगों के अंदर काफी डर बन गया था।

जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक का कम्प्यूटर की दुकान है जहां पर कूटरचित पोस्टर तैयार किया गया। पूर्व में भी कानपारा व दानों कुईयां में भी इस तरह का पोस्टर चिपकाया गया था।
विज्ञापन


एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिठिया गांव के चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पिठिया गांव के सोनू उर्फ शमीर, विपिन कुमार गौंड एवं रवी कुमार गौंड के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाल अपचारी का कम्प्यूटर की दुकान है, जहां पर पोस्टर तैयार करके दहशत फैलाया गया था। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कंप्यूटर व अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। इन सभी के खिलाफ समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें