फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रुपये हड़पने के मामले में कंपनी संचालक के खिलाफ केस

Tue, 03 Sep 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर के कंपनी ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

- ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत लगना था वीडियो कैमरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करके रुपये हड़पने के मामले में दिल्ली की एक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोरखपुर निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लाख रुपये हड़पने की शिकायत की थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत वीडियो कैमरा लगना था। जिस पर पुलिस ने आरोपी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
युनुस आलम निवासी तिवारीपुर रोड जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह बेवगेटर टेक्नोलॉजी के निदेशक हैं। उन्हें डीएम कार्यालय की तरफ से ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत वीडियो कैमरा लगाने का टेंडर प्राप्त हुआ था। जिसके लिए वीडियो वाॅल और डिसप्ले की खरीदारी के लिए विनीत शर्मा निदेशक आजटेक इंडिया सॉल्यूशन रामा रोड इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली से संपर्क किए। उनके कहने पर बतौर एडवांस एक लाख रुपये अपने बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया। दोबारा फिर से दो लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद संपर्क करने पर ऑर्डर निकलने की जानकारी दी और कहा कि नियत स्थान पर पहुंच जाएगा। विनीत शर्मा से मैटेरियल डिस्पैच का बिल्टी मांगने पर ठगी एवं धोखाधडी करके एक फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज बिल्टी उनके मोबाइल वाट्सएप पर भेजकर बाद में डिलीट कर दिया। 25 जनवरी को समय करीब छह बजे शाम को विनीत शर्मा ने उनको ऑर्डर सप्लाई करने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगने पर गाली व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें