फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जाम में फंसी महाकुंभ गईं बसें, छोटे रूट के यात्री बेहाल

Thu, 13 Feb 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रयागराज महाकुंभ गईं परिवहन निगम की अधिकांश बसें माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान हुए जाम में फंसी हुई हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय से सवारी वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। जिसके वजह से लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज माघ पूर्णिमा का स्नान बुधवार को समाप्त हो गया। वहां पर भारी भीड़ की वजह से वाहन समय से नहीं निकल पा रहे हैं। जानकारों की मानें तो वहां पर अभी भी कई किलोमीटर तक का जाम लगा हुआ है। जिसके वजह से वाहन समय से नहीं निकल पा रहे हैं। वही परिवहन निगम के जानकारों की मानें तो प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लाने के लिए काफी बसें वहां पर भेजी गई हैं। जिसके वजह से स्थानीय स्तर पर पूर्व की भांति रेगुलर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिससे लोकल यात्रियों को अवागमन में कठिनाई उठानी पड़ रही है। समय से परिवहन निगम की बस नहीं चल पा रही हैं।
सबसे ज्यादा समस्या लखनऊ जाने वाले यात्रियों को हो रही है। माघ पूर्णिमा स्नान के बाद श्रद्धालु अयोध्या की तरफ कूच कर दिए हैं। जिसके वजह से गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर अयोध्या में भारी जाम लग गया है। इसके वजह से यात्रियों को लेकर वाहन बस्ती अंबेडकरनगर, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एवं डुमरियागंज होते हुए निकल रहे हैं। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

कोट
माघ पूर्णिमा को देखते हुए परिवहन निगम की काफी बसें प्रयागराज के लिए भेज दी गई हैं। एक दो दिन के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को आवागमन मेें किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन

-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें