फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बॉलीवुड व भोजपुरी नाइट होंगे आकर्षण के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कबीर मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सात दिनों तक चलने वाले अगल-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी तक मनाया जाएगा। जिसमें सातों दिवसों का टाइटल निर्धारित करते हुए यह प्रयास किया जाए कि सभी दिवसों में संत कबीर के विचार दर्शन से संबंधित एक कार्यक्रम अवश्य शामिल रहे।
उन्होंने अलग-अलग दिवसों में होने वाले विशेष कार्यक्रमों के अनुसार उसका नामकरण करते हुए बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस सदगुरू कबीर नाइट से प्रारम्भ होकर बॉलीबुड नाइट, पंजाबी नाइट, भोजपुरी नाइट, भजन संध्या, हरियाणवी नाइट एवं कवि सम्मेलन मुशायरा के कार्यक्रम का मंचन अलग-अलग कलाकारों, संगीतकारों एवं साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने आगे कहा कि इच्छुक स्थानीय कलाकारों को प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किए जाने और विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। महोत्सव के दौरान सम्भवतः किसी एक दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें