धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सिक्टहा गांव निवासी एक युवक से फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर झांसे में लेकर खाते में रकम मंगा लिया गया। महुली थाना क्षेत्र के सिक्टहा गांव निवासी पीड़ित युवक महेश कुमार मद्धेशिया पुत्र राम जियावन मद्धेशिया ने महुली को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन किया। उक्त व्यक्ति डरा-धमकाकर उससे 10:36 बजे गूगल पे पर 26500 रुपये मंगा लिया। बाद में उसने कुछ लोगों को यह बात बताई तो पता चला की वह ठगी का शिकार हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि घटना से साइबर क्राइम टीम को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।