फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दो माह पहले किया था प्रेम विवाह

Thu, 30 Jul 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के पटना खास गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटना खास गांव निवासी मोहित और आफरीन लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व दोनों ने अंतरजातीय विवाह कर लिया। महिला अपने ससुराल में ही रहती थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में सास, ससुर खेत में काम करने चले गए। पति भी किसी काम से बाहर गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे सास-ससुर खेत से घर लौटे तो कमरा बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। विवाहिता का शव कमरे में बल्ली से फंदे के सहारे लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसकी सूचना धर्मसिंहवा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका आफरीन पत्नी मोहित कुमार, पटना खास की निवासी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आफरीन और मोहित ने करीब दो माह पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय विवाह किया था। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें