फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शव प्रवाहित करने के दौरान सरयू में पलटी नाव, डूब रहे पांच लोगो को पुलिस ने बचाया

Sun, 08 Aug 2021 11:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर

सार

एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी कमलेश की पत्नी को सांप ने डंस लिया था। जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी। कमलेश अपनी पत्नी के शव को सरयू नदी में प्रवाहित करने के लिए रविवार की शाम चार बजे के करीब आए थे।
विज्ञापन
सरयू नदी में डूब रहे लोगों को पुलिस ने बचाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट पर सरयू नदी में रविवार की शाम को नाव पलट जाने से पर पांच लोग डूबने लगे। घटना देख कर बिडहर घाट पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी तत्काल दूसरी नाव लेकर बचाव के लिए नदी में पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने अथक प्रयास करके डूब रहे पांचो लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। पुलिस कर्मियों के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हुई।

विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी कमलेश की पत्नी को सांप ने डंस लिया था। जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी। कमलेश अपनी पत्नी के शव को सरयू नदी में प्रवाहित करने के लिए रविवार की शाम चार बजे के करीब आए थे। उनके साथ गांव के ही अखिलेश पुत्र रामलाल, रविशंकर पुत्र तुलसी और नाव चालक चंद्रिका पुत्र धर्मराज व प्रेमचंद पुत्र लालमन नाव से नदी के बीच में पहुंच गए। उसी दौरान अचानक नाव नदी में पलट गई। जिससे पांचों लोग डूबने लगे और शोर मचाने लगे। 

बिड़हर घाट के पास पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय नदी में डूब रहे लोगों को देखा तो आनन-फानन में अपने सहयोगी सिपाही रामप्रीत, राजू गौड़, पीयूष कुमार सिंह, संदीप और मुकेश तथा वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ दो नाव से नदी में प्रवेश कर गए। लोग नदी में बांस के सहारे से पांचो लोगों को बारी-बारी से नाव में बैठाए और सुरक्षित बाहर निकाले। 
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पांचों लोगों को सकुशल बचा कर बाहर निकाला गया। किसी को कोई चोट नहीं आई। बचाव कार्य के दौरान सिपाही पियूष सिंह को कुछ खरोच आ गई है। पुलिस के इस कार्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाने वाले पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें