फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : सात परीक्षार्थियों रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा हुई। इसमें सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसमें हाईस्कूल के दो व इंटरमीडिएट के पांच परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए 94 केंद्रों दो पालियों में परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में संगीत गायन विषय में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में लेखाशास्त्र में पांच ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में किसी भी विषय की परीक्षा नहीं थी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। रीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें