फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में सुबह पांच बजे से लग रही लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में उपभोक्ताओं की मांग के हिसाब से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इस कारण रोज एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी ब्लैक करने वालों को पहले ही सिलिंडर मुहैया करा दे रहे हैं। बाकी के साथ विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेहदावल में एक गैस एजेंसी के उपभोक्ता परेशान हैं। लोग सुबह पांच बजे से एजेंसी पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं। उसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हाल बद से बदतर होता जा रहा है। प्रतिदिन उपभोक्ता पहुंच रहे हैं।

-
सिलिंडर के अभाव में स्कूल का एमडीएम प्रभावित हो रहा है। दो दिनों से गैस एजेंसी का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है।
-बृहस्पति त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, चनहवा

-
चार दिन पहले गैस के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है, लेकिन हाॅकर ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं दी है। सुबह पांच बजे से गैस एजेंसी पर आई हूं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

- मंजू देवी, बनकसिया


1010 में दे रहे सिलिंडर
मेंहदावल। वर्तमान में सिलिंडर का दाम पड़ गया है। 975 रुपये में गैस मिल रहा है। वहीं हाॅकर 1010 प्रति सिलिंडर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं। उपभोक्ता अजय कुमार, अंगद गुप्ता, मनोज कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार आदि का कहना है कि गैस एजेंसी के मालिक द्वारा जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें