फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक प्रमुख अस्वस्थ, क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार की बहु प्रतिक्षित बैठक सोमवार को अचानक स्थगित कर दी गई। बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य लौट गए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रमुख की तबीयत खराब है इस कारण वह बैठक में भाग नहीं ले पा रही हैं, इसलिए बैठक स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र पंचायत की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे बुलाई गई थी। जिसका एजेंडा सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भेजा गया था। बुलाए गए समयानुसार प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक सभागार में पहुंचे।
काफी इंतजार के बाद उनके बीच कोई प्रतिनिधि और अधिकारी नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद उन्हें जलपान के लिए समोसा और लड्डू दिया गया। इसके साथ ही सूचना दी गई की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अगली बैठक जब होगी तब सभी लोगों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब बैठक को नहीं करना था तो इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि मार्च का महीना बीतने वाला है। अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना बनाए जाने के लिए बैठक होनी थी। लेकिन अचानक बैठक को स्थगित किया जाना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें