फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद राजेंद्र सिंह लोधी के बयान की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय और जनप्रिय नेता हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र या अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने महिला वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों का समर्थन नहीं किया और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बाधा डालने का काम किया है। महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल विरोध और नकारात्मक राजनीति तक सीमित है।
प्रदर्शन में संगीता वर्मा, कालिंदी चौहान, किरन उषा, तारा, विंदु, गणेश पांडेय, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध, ज्ञानेंद्र, अत्रिमुनि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें