फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमुटाव छोड़ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी ने बैठक में एकजुटता का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा बेहतर विकास और कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव छोड़कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मंगलवार को मेंहदावल में एक मैरेज हाल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सर्व समाज के विकास के सपने को साकार किया है। देश तरक्की व मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चहुंमुखी विकास का जो खाका खींचा है वह धरातल पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में समानता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। गरीबों को पक्का आवास, गरीब- निराश्रितों व पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा तो किसान सम्मान निधि के माध्यम से केंद्र सरकार ने 6000 रुपये देने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराध मुक्त समाज की स्थापना का सपना साकार किया है। जमीनों पर कब्जा जमाए भूमाफिया के विरुद्ध अभियान चलाया। प्रदेश में कई कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा हैं। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधायक राकेश सिंह बघेल, विवेकानंद वर्मा, विनोद पांडेय, मोतीलाल जायसवाल, मदन नरायन सिंह, सेतभान राय, राजेश तिवारी, अत्रमुनि राय, इंद्रसेन सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, आशीष सिंह, विजय प्रताप सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, अरुण सिंह, अविनाश सिंह बुलबुल, दिनेश पांडेय, खुनखुन पांडेय, देवीदीन पांडेय, शेषमणि सिंह, अनिल तिवारी, राजेंद्र निषाद, दीपक शुक्ला, प्रेमचंद्र तिवारी, श्याम मोहन यादव, पंकज जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अखिलेश देववंशी, चुन्नू वर्मा, उमेश गुप्ता, कौशल मद्धेशिया, ब्रह्मनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें