माइक्रो डोनेशन कैंप के जरिए लोगों को जोड़ रही भाजपा : डॉ. धर्मेंद्र
मुखलिसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने माइक्रो डोनेशन कैंप लगा
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सहयोग कर रहे लोग : अंकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में मुखलिसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया, साथ ही ऑनलाइन डोनेशन लिया गया।
मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश स्तर पर माइक्रो डोनेशन के तहत लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। कोई भी व्यक्ति पांच रुपये से लेकर 1000 रुपये डोनेशन दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जन विश्वास को साथ लेकर कई कीर्तिमान स्थापित किया है। जनता सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर रही है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के सदस्य बनकर देश के प्रति समर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन के तहत सहयोग की भावना से सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शिखा अग्रहरि, माया, प्रेमा देवी, विमला सिंह, बनर्जी लाल अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, विष्णु मिश्रा, कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, गौरव अग्रहरि, विवेक मिश्रा, राजकुमार, जितेंद्र गुप्ता, बलराम गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, श्याम अग्रहरि और बृजबिहारी आदि मौजूद थे।