फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन करोड़ से होगी बर्डपुर कोठी की मरम्मत, संचालित करेंगे लीज धारक

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले की प्राचीन विरासत में शामिल रहे अंग्रेजों की आलीशान बर्डपुर कोठी को नई भव्यता प्रदान कर पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने की पहल जिला प्रशासन कर रहा है। इसके तहत नगर पंचायत कपिलवस्तु की देखरेख में नियम और शर्तों के अनुसार अंग्रेजों की बर्डपुर कोठी को 30 वर्ष के लिए लीज पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शर्तों के अनुसार लीजधारक को बर्डपुर कोठी के मूल स्वरूप से बिना छेड़छाड़ किए लगभग तीन करोड़ रुपये से मरम्मत और रंगाई पुताई कराना होगा। बर्डपुर कोठी के संचालन से यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन की तरफ से जिले में स्थित प्राचीन भवनों का उद्धार कर जिले में पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत डीएम डॉ. राजागणपति आर को तहसीलदार नौगढ़ की तरफ से भेजे गए रिपोर्ट में बताया गया कि बर्डपुर में स्थित बर्ड कोठी के भूमि विवरण एवं मालिकाना हक के संबंध में अवगत कराया गया कि बर्ड साहब की कोठी विलियम टेस्को के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

कुल चार गाटों में लगभग दो हेक्टेयर (15 बीघा) भूमि में स्थित बर्डपुर कोठी रख-रखाव के अभाव जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुकी है। डीएम के आदेशानुसार उक्त भूमि को राज्य सरकार की भूमि घोषित की गई है। साथ ही इसके रख-रखाव एवं संचालन के लिए नगर पंचायत कपिलवस्तु को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके तहत नगर पंचायत ने इसे मरम्मत कराने के साथ ही लीज पर देकर संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की है।
-
पहले पांच वर्ष तक नहीं देना होगा शुल्क
नगर पंचायत कपिलवस्तु की कार्ययोजना के अनुसार लीज धारक को बर्डपुर कोठी के मरम्मत की शर्तों के साथ पहले 20 वर्ष के लिए लीज पर दिया जाएगा। इसमें पहले पांच वर्ष तक लीज धारक को शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपये शुल्क देय होगा। जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ 20 वर्ष के बाद 10 साल तक किराए में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दिया जाएगा। लीज धारक किसी दूसरे को इस कार्य के लिए हस्तांतरिक नहीं कर सकेगा। कोठी के मूल संरचना में कोई परिवर्तन, नव निर्माण नहीं किया जाएगा केवल मरम्मत की कार्यवाही की जाएगी। परिसर में स्थित पेड़ नहीं काटे जाएंगे।

रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो चुकी है बर्डपुर कोठी
अंग्रेजी हुकूमत में बनी बर्डपुर कोठी रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो चुकी है। वर्तमान में इसके परिसर में सड़क जर्जर है। भवन की दीवार का प्लास्टर, मार्बल, लाबी, छत का प्लास्टर उखड़ गया है। साथ ही भवन के दरवाजे खिड़कियां गायब हो चुकी हैं। इसके मरम्मत के साथ ही यहां शौचालय का निर्माण जरूरी है। नगर पंचायत की तरफ से यहां सड़क का निर्माण होगा, लेकिन मरम्मत कार्य लीज धारक कराएगा। इसके अलावा कोठी की चाहरदीवारी में लगे पेड़ के बीच उगी झाड़ियों की सफाई करके यहां फूल पत्ती लगाकर पार्क बनाया जा सकता है, जिससे यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिल सकेगा।
-
राजस्व लाभ के साथ होगा पर्यटकीय सुविधा का विकास
भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना में बौद्ध थीम पार्क कपिलवस्तु के पर्यटन विकास के कार्य में सृजित परिसंपत्तियों के संचालन एवं रख-रखाव के संबंध में स्पोर्ट टूरिज्म से संबंधित जारी गाइड लाइन के अनुसार यहां कार्य होगा। नगर पंचायत कपिलवस्तु के ईओ नवीन कुमार सिंह का कहना है कि लीज धारक को ब्रिटिश काल में बने बर्डपुर कोठी के दो मंजिला आलीशान भवन का सुंदरीकरण करना होगा। इसे मैरिज हाल, बैंक्वेट हाॅल के स्वरूप में विकसित करने के लिए जो इन्वेस्टर पैसा लगाएगा वही संचालन भी करेगा। इससे सरकारी राजस्व का लाभ व विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी।
-
शासन के निर्देश के अनुसार जिले में सरकारी संपत्तियों के रख-रखाव के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत बर्डपुर कोठी को लीज पर देकर संचालित करने का निर्देश नगर पंचायत कपिलवस्तु को दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. राजागणपति आर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें